प्रयागराज, मार्च 11 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 व 15 मार्च को प्रयागराज में रहेंगे। शनिवार को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे नैनी में सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार अरैल में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे परेड मैदान पर प्रादेशिक सरस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दोपहर 1:25 बजे सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। रविवार 15 मार्च को प्रादेशिक सरस मेले में प्रतिभाग करेंगे और होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:15 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.