बुलंदशहर, जून 12 -- डिबाई। डिबाई लवे स्टेशन स्थित फाटक रोड समपार संख्या 65/बी पर मरम्मत कार्य के चलते 14 जून सुबह 8 बजे से 15 जून सायं 7 बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर विपिन राज (उत्तर रेलवे, राजघाट-नरोरा) ने जिलाधिकारी बुलंदशहर को पत्र भेजकर जानकारी दी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए गेट संख्या 64 (गोधना) तथा रेलवे ओवरब्रिज का वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- राजघाट स्थित मालवीय पुल पर मरम्मत कार्य के लिए 14 जून से 13 अगस्त तक रात रात 10 से सुबह 6:30 बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर 15 घंटे का ब्लॉक, आठ ट्रेनें रहेंगी रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...