14 हजार वोल्ट करंट से झुलसे किशोर को एमजीएम के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बर्न यूनिट के चिकित्सकों ने 14 हजार वोल्ट के हाईटेंशन करंट से गंभीर रूप से झुलसे 13 वर्षीय किशोर रातू गागराई की जान बचाकर उसे नई जिंदगी दी है। चक्रधरपुर के गोपीनाथपुर निवासी रातू करंट की चपेट में आने से 60-70 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसका चेहरा, बायां हाथ, दोनों पैर और पीठ बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। अस्पताल पहुंचने पर वह बेहोशी और गंभीर हाइपोवोलेमिक शॉक की स्थिति में था। बर्न यूनिट प्रभारी डॉ. ललित मिंज के नेतृत्व में टीम ने तत्काल उपचार शुरू कर उसकी हालत स्थिर की। संक्रमण और गंभीर क्षति के कारण दोनों पैरों को घुटने के नीचे से काटना पड़ा। शरीर पर त्वचा उपलब्ध नहीं होने पर उसकी मां बारीलता गागराई की त्वचा से होमोग्राफ्ट किया गया। उपचार के बाद कृत्रिम पैर लगाए गए, जिससे अब रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.