रामगढ़, सितम्बर 25 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी नमामि भारतम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट के अलावे चितरपुर, दुलमी एवं गोला प्रखंड के अंतर्गत आने वाले 13 अन्य विद्यालयों में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं पूर्व छात्रों सहित कुल 3524 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। निर्धारित समय पर विभिन्न विद्यालयों में एक साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों, अभिभावकों एवं पूर्व छात्रों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।इस यह...