मऊ, अप्रैल 12 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के बाबा मेला मंदिर परिसर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया के नेतृत्व में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 14 सौ रोगियों की जांच कर दवा वितरित किया गया। वहीं 270 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका सोमवार को नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ बाबा मेला राम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाबचंद गुप्ता,आरएसएस बलिया विभाग कार्यवाहक विनोद वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ फैजान और आचार्य श्याम जी पांडेय ने भरत भैया के साथ संयुक्त रूप से किया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ शिविर अपरान्ह तीन बजे तक चलता रहा। इसमें क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों ने चिकित्सकों से परार्मश लिया। जनपद समेत लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर से आए विशेषज...