पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय नामांकन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एवं उपकुलसचिव (पंजीयन) आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- पीपीयू : इस सत्र में 1.30 लाख सीटों पर होगा नामांकनबैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय बैठक में स्नातक सत्र 2026-30 के नामांकन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि नामांकन प्रक्रिया सत्र 2026-30 के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। बिहार सरकार द्वारा विभिन्न प्रखंडों में स्थापित 21 नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों में नामांकन इसी सत्र से प्रारंभ किया...