इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा। गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए जिले में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय ने बताया कि डीजी फायर के निर्देशन में यह अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और सभी फायर स्टेशनों से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 15 अप्रैल को प्रत्येक तहसील के एक विद्यालय में मॉकड्रिल कर छात्रों व स्टाफ को आग से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। 16 से 19 अप्रैल तक बाजारों, भवनों व संवेदनशील स्थानों पर जागरूकता अभियान चलेगा, जबकि 20 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 4 अप्रैल से ही स्कूलों व कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। जिले के प्रमुख फायर स्टेशनों पर 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्र...