शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, चार्ज ऑफिसर, 106 नोडल अधिकारी एवं 21 विशेष नोडल अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 14 से 18 मई तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से विभिन्न स्तरों पर स्वगणना अभियान चलाया जाए। 14 मई को विद्यालयों, 15 को पंचायत घरों, 16 को राशन दुकानों, 17 को स्वयं सहायता समूहों और 18 मई को सहकारी समितियों में स्वगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक व्यक्ति का स्वगणना प्रपत्र समय पर भरा जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। अभियान में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, कोटेदार और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.