बरेली, जून 9 -- केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर सभी विकासखंडों में 14 से 16 जून तक तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही स्पॉट पर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस मामले में सीडीओ देवयानी ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह दस बजे से शुरू होगा। सभी खंड विकास अधिकारियों को मेला आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को समन्वयक बनाया गया है। मेले में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्यघर, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि, अटल पेंशन योजना सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना, कन्या सुमंगला योजना, ओडीओपी तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवा...