धनबाद, जून 7 -- झरिया, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बिजली की बदहाल आपूर्ति से त्रस्त झरिया के समस्त व्यावसायिक संगठनों की एक आपात बैठक शनिवार को कपड़ा पट्टी में हुई।

बैठक में चर्चा बैठक में झरिया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की मनमानी और अनियमित बिजली कटौती का मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने दोटूक कहा कि विभाग जनता और व्यापारियों के सब्र की परीक्षा न ले, अन्यथा सड़क पर उग्र आंदोलन होगा। व्यवसायियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछली वार्ता में कार्यपालक अभियंता ने भरोसा दिया था कि गर्मियों में निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके उलट, पिछले एक सप्ताह से झरिया में रोजाना 14 से 16 घंटे तक पावर कट हो रहा है। प्रचंड गर्मी में जनता त्राहिमाम कर रही है और व्यापार ठप हो गया है। इस संकट के बीच डीवीसी और जेबीवीएनएल जिम्मेदारी एक-दूसरे पर मढ़कर पल्ला झाड़ रहे हैं...