देवघर, अप्रैल 10 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया देवघर में पटना संभाग अंतर्गत रांची क्लस्टर का दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालिका फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के 6 जवाहर नवोदय विद्यालय की 90 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुक्रवार की प्रातः मैच का विधिवत उदघाटन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया देवघर की प्राचार्या सुषमा वर्मा द्वारा किया गया। उदघाटन के समय विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बाहर से आए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता टीम रिजनल लेवल टूर्नामेंट में भाग लेंगे। रिजनल लेवर टूर्नामेंट पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया देवघर में 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। फुटबॉल मैच को सफल बनाने के लिए नेशनल लेवल के रे...