मेरठ, अप्रैल 6 -- मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने 14 से 15 उम्र की बच्चियों को कैंसर से बचाव के लिए लगाए जाने वाले एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया। वहां पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने जानकारी दी कि एचपीवी का टीका ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण से होने वाले कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। एचपीवी एक आम यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) है, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर और योनि, वल्वा, लिंग, गुदा और गले को प्रभावित करने वाले कैंसर का कारण बन सकता है। यह टीका जननांग मस्सों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। बाजार में इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये प्रति वैक्सीन है। डॉ. अरुण कुमार ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया और अधिक से अधिक लोगों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.