दुमका, मार्च 13 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बौंड़ीया गांव में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर समस्त ग्रामवासी के लोग व श्रद्धालु तैयारी जोरों से कर रही है। बताते चले की 14 मार्च से लेकर आगामी आठ दिवसीय तक यह भागवत कथा का आयोजन किया गया है जो कि श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथावाचिका पूज्या दिव्या देवी के मुखारविंद से कथा श्रवण कराया जाएगा। तथा भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया जाएगा। कथा श्रवण संध्या 7:00 बजे से 11:00 बजे रात्रि तक किया जाएगा। तथा कथा श्रवण करने आए हुए श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लिए उचित बैठने का व्यवस्था पंडाल बनाया गया। 14 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ कलश स्थापना कर श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक महाज्ञान का प्रारंभ किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.