14 से भरे जाएंगे परास्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षाफॉर्म
बरेली, मई 12 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत परास्नातक पाठ्यक्रमों की द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर संस्थागत/बैक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की है। एमए, एमकॉम, एमएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं 14 मई से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट mjpru.samarth.edu.in पर उपलब्ध होंगे, जबकि स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा एवं चतुर्थ सेमेस्टर संस्थागत/बैक परीक्षा के आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर होंगे। अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने जारी किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.