रांची, मार्च 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। 14 मार्च से पुरुलिया से आनंद विहार नई ट्रेन का शुभाारंभ होगा। इसका नोटिफिकेशन मंगलवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे प्रशासन ने जारी कर दिया है। इस ट्रेन का रांची और मुरी में ठहराव होगा। ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को पुरुलिया-रांची रवाना होगी। प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार-नई दिल्ली से रवाना होगी। पुरुलिया से यह ट्रेन दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और मुरी होते हुए रांची शाम 5.45 बजे आएगी। इसके बाद टोरी, लातेहार, वर्दमान, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भाभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, आयोध्या कैंट, लखनऊ, बरैली-मुरादाबाद होते हुए आनंद-विहार दूसरे दिन रात 8.35 बजे पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.