14 सूत्री मांगों पर प्रबंधन व यूनियन के बीच वार्ता
धनबाद, अगस्त 2 -- बिहार जनता खान मजदूर संघ की 14 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधन के साथ बैठक हुई। इसमें पुनर्वास, वेस्ट मोदीडीह कॉलोनी की पानी-बिजली समस्या और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को बसाने की मांग पर जोरदार चर्चा हुई। बैठक में पांडेडीह के रैयत अभिमन्यु सिंह ने 12 वर्षों से गोफ प्रभावित घर का पुनर्वास न होने का मुद्दा उठाया। साथ ही अंगारपथरा कांटा पहाड़ी, केशलपुर कुम्हार पट्टी और पांडेडीह छह नंबर के लोगों के स्थानांतरण, एकेडब्ल्यूएमसी परियोजना के जर्जर हॉल रोड की मरम्मत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व मशीनों के रखरखाव की मांग की गई। प्रबंधन ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।बैठक में जीएम विष्णुकांत झा, एजीएम मणिकांत पांडेय, एपीएम उमंग कुमार ठक्कर, निष्कर्ष, विजय प्रकाश, सुजय मंडल, शैलजानंद तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.