14 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना
गोरखपुर, जुलाई 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। शिक्षकों ने वर्ष 2000 से पूर्व नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, एनपीएस की धनराशि जीपीएफ में स्थानांतरित करने, सेवानिवृत्त, मदरसा व सीबीएसई बोर्ड के शिक्षकों को कैशलेस सुविधा, राजकीय शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने सहित अन्य मांगें उठाईं। प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय ने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई मजबूरी में लड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि दो सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.