श्रावस्ती, अक्टूबर 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। किसानों की विभिन्न समस्याओं और 14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला ने की। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरि बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। किसान संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि उद्धरण खतौनी में नाम अथवा अंश गलत दर्ज होने के कारण बड़ी संख्या में किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं किसान सम्मान निधि से वंचित हो रहे हैं। ऐसी त्रुटियों को दूर कराने की जरूरत है। साथ ही प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार की तर्ज पर किसान सम्मान निधि में छह हजार रुपये प्रतिवर्ष अतिरिक्त दिए जाने की मांग की जाती है। संघ ने किसानों की उपज की एमएसपी पर 1...