देहरादून, सितम्बर 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की मंगलकामना के लिए रखा जाने वाला हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी अच्छे जीवनसाथी की कामना से रखती हैं।भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर सुबह 7:08 बजे से शुरू होकर 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर 14 सितंबर को व्रत रखना शुभ माना गया है। ज्योतिषविदों ने हरतालिका तीज की पूजा के लिए 14 सितंबर को सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक का समय बताया है। यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज व्रत से पहले पूजा की ये चीजें ले आएं, पूरी लिस्ट देखें यह मुहूर्त लगभग एक घंटा एक मिनट का है। ब्रह्म मुहूर्त लगभग 4:32-5:19 बजे तक रहेगा। शाम को प्रदोषकाल में 6:28 बजे से 8:47 बज...