14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ
देहरादून, सितम्बर 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 'नशामुक्त भारत अभियान' (एनएमबीए) के अंतर्गत जनपद देहरादून में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष शपथ अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे ऋषिपर्णा सभागार में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।
अभियान का उद्देश्य नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद के शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थानों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों, होटल एवं होम स्टे सहित विभिन्न संस्थानों में व्यापक स्तर पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी। समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निगम कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.