नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Hartalika Teej 2026: सितंबर का महीना इस बार त्योहारों की वजह से काफी खास रहने वाला है। गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज का पर्व भी इसी दौरान पड़ रहा है। 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। वहीं कई पंचांगों और धार्मिक कैलेंडरों में हरतालिका तीज की तारीख 14 सितंबर बताई गई है। हालांकि कुछ पंचांगों में तीज की तिथि 13 सितंबर दी गई है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए स्थानीय पंचांग के अनुसार तिथि और पूजा का समय देखना जरूरी होगा। हरतालिका तीज का सबसे बड़ा आकर्षण महिलाओं का व्रत और शिव-पार्वती की पूजा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना से यह व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी इस दिन उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इनके लिए इस व्...