चंदौली, जुलाई 8 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाने की पुलिस ने बीते सोमवार की शाम वाराणसी बाबतपुर से 50 हजार के इनामी 14 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के हाजीर न होने पर पुलिस ने इनाम रखा था। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के धूसखास गांव निवासी आरोपी संतोष कुमार दुर्ष्कम का आरोपी है वह 14 साल से वांछित था। इसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। साथ ही इसके उपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वही अलीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम सूचना के आधार पर बीते सोमवार की शाम वाराणसी जिले के बाबतपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला,...