गुमला, अप्रैल 9 -- गुमला। सदर थाना में वर्ष 2012 के मारपीट मामले में फरार चल रहे वारंटी कोटाम निवासी बुधेश्वर महतो को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने बताया कि आरोपी ने गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद से वह लगातार फरार था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...