मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाने में 14 साल पहले दायर कराए गए केस में अब तक पुलिस अनुसंधान चल रहा है। केस दर्ज कराने वाले आदर्श नगर निवासी राजीव रंजन कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अब तक चार्जशीट दायर नहीं करने का आरोप लगाया है। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण कुमार झा ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी से इस संदर्भ में काउंटर एफिडेविट दायर कर जवाब देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने एसएसपी को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। मामले में अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी। राजीव रंजन ने सदर थाना में वर्ष 2012 में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि विमल कुमार ने उससे रुपये कर्ज लिए और लौटाया नहीं। छद्म कागजात बनाकर रुपये हड़पने की साजिश रची गई। तगादा करने पर उसे धमकी दी गई। इस कांड के आरोपित विमल ...