रामपुर, अप्रैल 21 -- रामपुर। सिविल लाइंस में 14 साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मुकदमे में बुधवार को अदालत अपना फैसला सुना सकती है। कोर्ट में 22 अप्रैल की फैसले के लिए मुकर्रर की गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर शिव विहार कॉलोनी में 17 मार्च 2012 को नाले में दो युवकों के शव मिले थे। दो बाइक भी नाले में पड़ी थी। दोनों की शिनाख्त आगापुर निवासी अजय यादव और भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई थी। दोनों दोस्त थे। मृतक के स्वजन की ओर से आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में ज्वालानगर निवासी शिव सेना जिला प्रमुख अनुराग शर्मा समेत आठ लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में चल रही है। इनमें एक आरोपित अनुराग श...