औरैया, मार्च 21 -- औरैया, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के समाधान का पुरवा गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। काजल के पिता देवेंद्र सिंह राजपूत एक निजी स्कूल में मोटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में काजल के अलावा उसकी 9 वर्षीय छोटी बहन वर्षा और 8 वर्षीय भाई कृष्णा हैं।घटना के समय काजल के पिता स्कूल में थे, जबकि उसकी मां खेतों पर काम करने गई थी। घर में केवल उसकी छोटी बहन वर्षा मौजूद थी। वर्षा ने काजल को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसने घबराकर मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।किशोरी को इलाज के लिए चिचौली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औ...