14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती
शिवपुरी, सितम्बर 13 -- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक 14 वर्षीय किशोरी के पेट से 16x14 सेंटीमीटर का बालों का बड़ा गुच्छा (ट्राइकोबेजोआर) निकालकर उसकी जान बचाई। डॉक्टरों के मुताबिक यह गुच्छा पेट के करीब 90 प्रतिशत हिस्से में फैला हुआ था और छोटी आंत तक पहुंच गया था। करीब तीन घंटे चली ओपन सर्जरी के बाद डॉक्टरों की टीम ने इसे सफलतापूर्वक बाहर निकाला। किशोरी को 11 सितंबर को पेट दर्द की शिकायत के बाद शल्य चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया था। जांच में उसका हीमोग्लोबिन महज 7.8 ग्राम पाया गया, जिसके बाद उसे दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। सीटी स्कैन में पेट के भीतर गंभीर स्थिति और छिद्र (Perforation) की आशंका सामने आई। इसके बाद अधिष्ठाता डॉ. ईला गुजारिया के मार्गदर्शन और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत राखोंडे के नेतृत्व में ऑपरेशन का निर्णय लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.