मधुबनी, जुलाई 14 -- बिस्फी। बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी एक सोलह साल का नाबालिग है। पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। घटना सोमवार की शाम आठ और नौ बजे की बतायी जा रही है । घटना लड़की के घर के आसपास है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। एफएसएल की टीम द्वारा भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का कपड़े जब्त किया। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना सत्य प्रतीत होता है। पीड़िता का फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । पीड़िता का मेडिकल हेतु सिविल में महिला पदाधिकारी को साथ में सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त को भी पुलिस हिरासत में ले...