इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- सैफई। चौबिया क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय बालिका की शादी सैफई थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक से कराई जा रही थी। युवक की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और वह एक बच्चे का पिता भी है। गांव में शादी का माहौल था। भोजन व्यवस्था चल रही थी, रस्में निभाई जा रही थीं और बालिका को हल्दी भी लगाई जा चुकी थी, हाथों में कंकन बंधा हुआ था। देर शाम बारात आने की पूरी तैयारी थी। इसी बीच चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली शिकायत के आधार पर बाल संरक्षण टीम सक्रिय हो गई। बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक कीर्ति गुप्ता, केस वर्कर अर्पित, एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेमचंद यादव, कांस्टेबल रफीक अहमद व महिला कांस्टेबल प्रीती थाना चौबिया पहुंचे। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उपनिरीक्षक मानसिं...