नई दिल्ली, जुलाई 7 -- रामानंद सागर की 'रामायण' का हर एक किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस शो के कलाकारों को लोगों ने स्क्रीन पर देखकर सचमुच भगवान का दर्जा दे दिया था। इसी शो में एक ऐसे दिग्गज अभिनेता भी शामिल थे, जिनकी कद-काठी और फौलादी शरीर के सामने बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते थे। 6 फीट 2 इंच का कद और 127 किलो के भारी-भरकम शरीर वाले इस अभिनेता ने अपनी जिंदगी में ऐसी-ऐसी उपलब्धियां हासिल कीं, जो आज भी एक मिसाल हैं।14 साल की उम्र में की थी शादी महज 14 साल की उम्र में घरवालों ने उनकी शादी बच्चू कौर से करवा दी थी। उस वक्त वो खुद एक बच्चे थे, लेकिन इस शादी के तीन साल बाद, जब वो सिर्फ 17 साल के हुए, तब वह पिता भी बन गए। शुरुआती दौर में उनकी भारी-भरकम कद-काठी को देखकर एक्ट्रेसेस उनके साथ काम करने से भी कतराती थीं। लेकिन आगे चलकर उ...