14 सालों से फरार हत्यारोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम
हमीरपुर, अगस्त 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। अपहरण के बाद युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना में नाजमद हत्यारोपी 14 सालों से पुलिस की आंख में धूल झोंके घूम रहा है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी की रिपोर्ट के बाद डीआईजी चित्रकूट मंडल बांदा ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया है। बता दें कि हत्याकांड में कुल पांच लोगों पर एफआईआर हुई थी, जिसमें चार की गिरफ्तारी हुई और चारों आरोपी कोर्ट से दोषमुक्त होकर छूट भी चुके हैं, लेकिन पांचवां आरोपी 14 सालों से पकड़ से बाहर है। थाना ललपुरा के सिकरी गांव के हार में वर्ष 2012 में गांव के 35 वर्षीय प्रह्लाद पुत्र सिद्धगोपाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। पिता ने थाने में इस प्रकरण में पांच लोगों वीरेंद्र निवासी सिकरी, लल्लू निवासी कुंडौरा, भग्घी उर्फ गयाप्रसाद, साधूराम प्रजापति व थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.