14 साइकिल बम को शिव वाटिका में मिला सेवा-सत्कार
कोडरमा, अगस्त 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र से 14 कांवरियों का दल साइकिल से हरिद्वार से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए निकला है। कांवरियों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास ही उन्हें इतनी लंबी दूरी साइकिल से तय करने की प्रेरणा दे रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करना उनके लिए आस्था और संकल्प का विषय है। भजनों पर झूमे कांवरिये, रात में मिला विश्राम
कांवर यात्रा की विशेषताएँ मंगलवार की रात साइकिल कांवर यात्रा में शामिल कांवरिये बाईपास रोड स्थित बाबा निवास शिव वाटिका पहुंचे। यहां शिव वाटिका के सेवकों ने उनका स्वागत किया। कांवरियों को चाय-पानी उपलब्ध कराने के बाद राजा चौरसिया, आराधना सिंह एवं उनकी टीम ने भजन प्रस्तुत किए। भक्ति गीतों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.