मथुरा, जून 27 -- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीते दस अप्रैल को वृंदावन के केसीघाट को घटित नाव दुर्घटना के दौरान साहस और मानव सेवा का परिचय देते हुए 14 श्रद्धालुओं के प्राणों की रक्षा करने वाले नाविकों एवं गोताखोरों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- 14 श्रद्धालुओं की जान बचाने वाले नाविकों एवं गोताखोरों को किया सम्मानित सम्मानित नाविक और गोताखोर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सभी नाविकों एवं गोताखोरों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यपरायणता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं मानवीय स...