भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को बीपीएससी के टीआरई वन और टू के छूटे शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग की प्रक्रिया में 14 शिक्षक अभ्यर्थी ही शामिल हुए। जबकि काउंसिलिंग के लिए 55 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। प्रक्रिया में शामिल हुए अभ्यर्थियों की सबसे पहले बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। इसके बाद प्रमाणपत्र समेत अन्य तरह के कागजातों की जांच की गई। काउंसिलिंग की प्रक्रिया दो काउंटर पर सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक पांच स्लॉट में आयोजित की गई। इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय के कर्मी लगे रहे। डीपीओ स्थापना अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि काउंसिलिंग की पूर्व सूचना के बावजूद कई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। छूटे अभ्यर्थियों में से कई अभ्यर्थी पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.