रुडकी, अप्रैल 7 -- भगवानपुर, संवाददाता। मंगलवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मात्र 14 शिकायतें आई। इनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर ने चक मार्ग की पैमाइश कराने, संदीप कुमार निवासी इब्राहिमपुर ने चकबंदी के आकार पत्र दिलाए जाने, भगवती निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर ने कानूनी कार्रवाई किए जाने, महावीर सिंह टांडा हसनगढ़ निवासी ने स्कूल की चार दिवारी ठीक कराई जाने, नीरज कुमार निवासी फर्कपुर ने पैमाइश कराए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...