कौशाम्बी, मार्च 23 -- तहसील सभागार चायल में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 शिकायती पत्र आए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ सौंपा गया। शनिवार को ईद की छुट्टी के कारण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। चायल संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई। मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार ने सभी प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.