उन्नाव, मार्च 6 -- बांगरमऊ, संवाददाता। मुकद्दस रमजान में नगर की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह की नमाज मे कुरान पाक मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। 14 वें रमजान को कई मस्जिदों में कुरान पाक का पहला दौर मुकम्मल हुआ। नगर के मोहल्ला दरगाह शरीफ स्थित जामा मस्जिद में हाफिज फिरोज खान ने कुरान पाक का पहला दौर मुकम्मल किया। इस अवसर पर हाफिज फिरोज खान ने तरावीह की नमाज की। फजीलत बयान करते हुए कहा कि तरावीह पढना सुन्नत मुअक्कदा है। इस नमाज को जरूर पढना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और रहमत का महीना है। इस महीने ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, कुरान की तिलावत करने और जरूरतमंदों की मदद करना चाहिए। तरावीह के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर मोहम्मद खालिद, कुर्बान अली, फरमान खान चांद बाबू, असलम अंजुम व फरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.