मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। मृत्युंजय राज्य में 14 वर्ष से कम के सभी बच्चों की टीबी की जांच होगी। इस उम्र के बच्चों को उच्च जोखिम वाले समूह में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी उन्मूलन के लिए इसका निर्देश देते हुए 100 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है।अभियान के तहत बच्चों की टीबी की जांच कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में आशा कार्यकर्ता और एएनएम बच्चों को लेकर आएंगी। अभियान की निगरानी पीएचसी प्रभारी से लेकर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक तक करेंगे। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अजय कुमार का कहना है कि टीबी उन्मूलन के लिए बच्चों की जांच अनिवार्य है। सभी जिलों को 100 दिन के कार्यक्रम के बारे में दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।ओपीडी में आने वाले मरीजों की होगी टीबी की स्क्रीनिंगआरोग्य शिविर के अलावा ...