गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- टीकाकरण - सर्वाइकल कैंसर के कवच को पहुंची 10 में से एक को लगा टीका- 11 दिसंबर 2010 से 10 फरवरी 2012 तक में जन्मीं का ही टीकाकरणगाजियाबाद, संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर के एचपीवी कवच लेने पहले दिन पहुंची 10 किशोरियों में से केवल एक छात्रा को ही वैक्सीन लग सकी। टीकाकरण को खोले 25 स्लॉट मानकों की वजह से पूरे नहीं हो सके। आधार के हिसाब से 14 साल के मानक में एक दिन भी कम रहने पर पोर्टल के स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए नौ किशोरियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को केवल उन किशोरियों को टीका लगाया जाना था, जिनका जन्म 11 दिसंबर 2010 से 10 फरवरी 2012 के बीच हुआ है। अस्पताल पहुंची अधिकांश किशोरियां इस निर्धारित आयु वर्ग में नहीं थीं, इसलिए उन्हें टीका नहीं लगाया जा सका। शासन ने जिले को एचपीवी वैक्सीन ...