मधेपुरा, मई 9 -- मधेपुरा। सदर थाना क्षेत्र के भर्राही ओपी अंतर्गत सकरपुरा-बेतौना पंचायत के बेतौना गांव में वर्ष 2014 में जमीन में हिस्सेदारी को लेकर आपसी दियाद में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष जख्मी हो गए। मामले में बेतौना निवासी दिनेश यादव ने बताया कि जमीन में हिस्सेदारी को लेकर उनके अपने ही भतीजे टीरन यादव से मारपीट व गाली-गलौज हो गया। मामले को लेकर तत्कालीन भर्राही ओपी में केस दर्ज किया गया था। आरोपी को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पहल पर लोक अदालत में मामले का निष्पादन हो गया। दोनों पक्षों में खुशी देखी गयी। यह भी पढ़ें- न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है लोक अदालत: डीजे यह भी पढ़ें- बाइक पार्किंग विवाद में मारपीट का मामला सुलझा यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से फिर बसे पांच परिव...