गुमला, मई 11 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। दिए आवेदन के अनुसार किशोरी रविवार की अपराह्न बकरी चराने गई थी। इसी दौरान युवक जबरन किशोरी को पकड़ कर झाड़ी की ओर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी रोते रोते घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार की शाम छह बजे पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और जमकर बवाल किया। तभी मौका पाकर आरोपी घर से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...