लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- कोतवाली क्षेत्र के पहड़ियांपुर के मजरा रामदीन पुरवा निवासी महेश का 14 वर्षीय बेटा सुनील गुरुवार से लापता है। तलाश करने के बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने बताया परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और बरामदगी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...