अमरोहा, अप्रैल 8 -- अमरोहा। शहर में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बुरी नीयत रखने वाला पड़ोसी युवक अपने भाई के साथ घर में घुस गया। पहले दोनों ने गाली-गलौज की, विरोध करने पर किशोरी के कपड़े फाड़ दिए, उसके साथ रेप की कोशिश की। बेटी के बचाव में आई मां को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित मां ने आरोपियों से खतरा जताते हुए एसपी से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाली एक महिला द्वारा एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले दो भाई उसकी 14 वर्षीय बेटी जो कक्षा नौ की छात्रा है उस पर बुरी नीयत रखते हैं। कई बार मना किया जा चुका लेकिन दोनों अपनी हरकत से बाज नहीं आते। घटना 27 मार्च की सुबह 11 बजे की है। महिला, बेटी घर में मौजूद थीं। आरोप है कि दोनों भाई बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.