14 वर्षीय किशोरी लापता, युवक से मोबाइल पर बातचीत की जांच
कन्नौज, सितम्बर 19 -- तालग्राम। मुर्गी फार्म से परिवार के साथ घर लौटने के कुछ दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाना तालग्राम में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। कस्बे के रामलीला मैदान निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पहले उनके साथ देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र स्थित मुर्गी फार्म पर रहती थी। इस दौरान उसकी एक युवक से मोबाइल पर बातचीत होने की जानकारी सामने आई थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश के बावजूद सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी के संपर्क में रहे लोगों और मोबाइल संबंधी जानकारी की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.