14 वर्षीय किशोरी को ले जाने पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उरई, मई 16 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोल्हुपुर मोड़ में 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर कर ले जाने के मामले में पीड़ित पिता के द्वारा पुलिस में नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण की विवेचना ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विपिन कुमार को सौंपी गई है।मामले में पीड़ित पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को 10 मई को दिन में करीब 12, बजे घर से किसी को कुछ भी बिना बताए चली गई है। परिवार के व्यक्तियों के द्वारा पुत्री को काफी खोजा गया परंतु पुत्री कही नहीं मिली कुछ लोगों के द्वारा उसको जानकारी मिली है कि पुत्री को आरोपी राहुल कुमार निवासी नया पटेल नगर उरई बहला फुसलाकर ले गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.