अयोध्या, जून 2 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी लापता हो गई । उसकी माता ने दूसरे गांव के एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लापता किशोरी के माता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का पता लगाया जा रहा है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...