14 लोग पाबंद, 190 वाहनों का चालान
भदोही, मई 25 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 14 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 160 दो पहिया तथा 30 चार पहिया सहित कुल 190 वाहनों का चालान किया। साथ ही तीन लाख 37 हजार पांच सौ रूपये का समन किया। भदोही कोतवाली पुलिस ने डोमनपुर से एक, सुरियावां ने भटेवरा से एक, औराई ने घरौंधा से चार, उगापुर से दो, उदयकरनपुर से एक, कोइरौना ने नारेपार से एक, चौरी ने जगरन्नाथपुर से चार लोगों के साथ ही कुल 14 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.