गोपालगंज, मार्च 18 -- भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को महरादेउर बाजार में कार्रवाई करते हुए 14 लीटर शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर यूपी के देवरिया जिले के कुकुरघाटी मिश्रौली का छोटू यादव है। वहीं फरार उसके साथी की पहचान भोरे थाने के ज्योतिष टोला के राजू बिन के रूप में की गई। -------- वियतनाम में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी भोरे। स्थानीय थाने के चकरवा खास गांव के एक युवक से वियतनाम में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर ली गई। बताया जाता है कि चकरवा खास गांव के फिरोज आलम से लाला छापर गांव के जान मोहम्मद और उनके पुत्र नूर मोहम्मद ने वियतनाम में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ले लिए। तीन साल बीतने के बाद भी न तो नौकरी लगी और...