बेगुसराय, अप्रैल 27 -- वीरपुर। पुलिस ने मल्लहडीह नट बाबा स्थान के पास रविवार की रात एक स्कूटी की डिक्की से 14 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी की डिक्की में शराब लेकर जा रहा है। पुलिस जब सत्यापन के लिए वहां पहुंची तो स्कूटी सवार स्कूटी छोड़ वहां से भाग निकला। जब स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई तो उसमें 7 प्लास्टिक की पन्नी में 14 लीटर देसी शराब पाई गई। स्कूटी मालिक व चालक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- कटिहार : दस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...