औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर मद्य निषेध थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसपुरा प्रखंड के चनहट निवासी 19 वर्षीय लवकुश कुमार के रूप में की गई है। हसपुरा प्रखंड के चनहट पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान काले कपड़े में बांधकर ले जाई जा रही सात लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। वाहन की डिक्की से भी सात लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। कुल 14 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। यह भी पढ़ें- 101.350 लीटर शराब बरामद, 3 गिरफ्तार कार्रवाई का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने किया। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर शराब जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...